Ayushman Card Name Correction : आप सभी ने अभी कुछ दिन पहले ही अपना “आयुष्मान कार्ड” बनवाया होगा, जिसमें आपका नाम गलत दर्ज है और आप इसे सही करना चाहते हैं। तो आपके लिए खुशखबरी है कि आयुष्मान कार्ड में किसी भी तरह के सुधार के लिए REDO E KYC की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हम आपको बताना चाहते हैं कि REDO E KYC की मदद से अपने आयुष्मान कार्ड में नाम सही करने के लिए आपको अपनी लॉगइन डिटेल्स (आधार कार्ड नंबर + आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर) तैयार रखनी होगी ताकि आप पोर्टल पर आसानी से लॉगइन कर सकें
हम आपको बताना चाहते हैं कि, REDO E KYC की मदद से आयुष्मान कार्ड में नाम सही करने के लिए सभी आयुष्मान कार्ड धारकों को ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा जिसमें आपको कोई परेशानी नहीं है।
नमस्कार दोस्तों, आज के हमारे लेख में आप सभी पाठकों का हार्दिक स्वागत है। आज के इस लेख के माध्यम से हम आप सभी को आयुष्मान कार्ड नाम सुधार के बारे में विस्तार से बताएंगे। जिसमें हम आप सभी को आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन नाम सुधार की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया के साथ-साथ ऑफलाइन प्रक्रिया और कई अन्य जानकारी आदि के बारे में बताएंगे। इन सभी जानकारियों के बारे में जानने के लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा।
आयुष्मान कार्ड नाम सुधार की ऑनलाइन प्रक्रिया कैसे करें
आयुष्मान कार्ड में अपना नाम सुधार करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसके आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर आना होगा
अब यहां पर आपको पूछी गई जानकारी, सीएससी आयुष्मान ऑपरेटर आईडी दर्ज कर देनी होगी और पोर्टल पर लॉग इन कर लेना होगा,
पोर्टल पर लॉग इन करने के पश्चात् आपके सामने इसका डैशबोर्ड खुल जाएगा
डैशबोर्ड ओपन होने के बाद आपको मांगी गई आपकी जानकारी दर्ज कर सर्च करना होगा,
अब यहां पर आपको सभी आयुष्मान कार्ड धारक सदस्यों के नाम मिलेंगे, जिसमें आपको आगे डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना है,
डाउनलोड पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज दिखाई देगा।
अब यहां आपको मांगी गई जानकारी दर्ज कर देनी होगी और आपको REDO E KYC का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा,
इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका E KYC का पेज खुल जाएगा अब उसमे आपको पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी और
अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है, जिसके बाद आपका KYC हो जाएगा, जिसके बाद आपको अपना अपडेटेड आयुष्मान कार्ड आदि डाउनलोड करने के लिए दिखाई देगा।